भाग दौड़ भरी इस दुनिया में आज हम में से बहुत से लोग मानसिक अशांति, तनाव और डिप्रेशन जैसी से होकर गुजर रहे है। ऐसे में इन मानसिक बीमारियों से बचने का सबसे सरल और फायदेमंद तरीका है – मेडिटेशन। जी हाँ.. मैडिटेशन आपको स्वस्थ, खुश और मन को शांत रखता है। पर बहुत से लोगों को पता नहीं होता कि मेडिटेशन क्या है एवं Meditation Kaise Kare इसलिए आज इस लेख में, मैं आपको मैडिटेशन कैसे करते हैं इसके बारे में बताने जा रही हूँ।
वर्तमान में व्यस्त जीवनशैली के चलते खुद के लिए समय निकालना बहुत ही मुश्किल हो गया है। और देखा जाए तो इसका प्रभाव कहीं न कहीं हमारे स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। हमें शारीरिक रूप से तो थकान होती ही है, पर इसका गहरा प्रभाव हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। जिसे हम व्यस्तता के चलत्ते नजरअंदाज करते चले जाते हैं और हम डिप्रेशन, चिड़चिड़ापन जैसी मानसिक बीमारियों के शिकार कब हो जाते हैं, हमें पता भी नहीं चलता।
इसलिए इन सब से बचने के लिए हमें मैडिटेशन जरुर करना चाहिए। पर Meditation Karne Ka Sahi Tarika क्या है और Meditation Ki Shuruat Kaise Kare इसकी पूरी प्रक्रिया आज आप इस लेख में जानेंगे।
Meditation Kya Hai
मेडिटेशन का अर्थ है ‘ध्यान’ करना, जिसमें मन को दोनों आँखों के बीच केंद्रित करना होता है। Meditation दिमाग को शांत, स्वस्थ, केंद्रित और जागरूक रखने के लिए व्यायाम है। मैडिटेशन करने के लिए आपको शांत वातावरण में बैठकर अपनी आँख बंद करके शांत भाव से अपने ध्यान को केंद्रित करने का अभ्यास करना होता है।
रोजाना ध्यान करने से हम अपने मन में आने वाले कुविचारों को रोक सकते है, और मन को काबू और इक्छाओं पर नियंत्रण रख सकते है। मैडिटेशन न केवल आंतरिक शांति प्रदान करता है, बल्कि यह हमें ऊर्जावान बनाता है, जिससे हमारा शरीर स्वस्थ और मन खुश रहता है।
मेडिटेशन का मतलब (Meditation Meaning in Hindi) ‘ध्यान’ होता है जिसमें अपने को एक स्थान, विचार या कार्य पर केंद्रित करना है। मेडिटेशन करने के अनेकों लाभ हैं, यह न केवल हमे आंतरिक शांति प्रदान करता है बल्कि इससे आपकी याददाश्त तेज होती है, तनाव कम होता है और साथ ही यह क्रोध को आप पर हावी नहीं होने देता।
अगर आप अपने दैनिक जीवन में ध्यान को शामिल करते है तो एक सामान्य व्यक्ति की तुलना में आपके विचार, हावभाव एवं चेहरे का तेज़ बिलकुल अलग होता है। तो आईये अब जानते हैं, कि Meditation Kab Aur Kaise Kare?
Meditation Kaise Kare
1. शांत एवं खुले वातावरण में बैठें।
Meditation करने के लिए आप शुद्ध हवा में खुले एवं शांतिपूर्ण वातावरण में बैठें, जहाँ आप अपना ध्यान केंद्रित कर पाएँ। क्योंकि इससे आप एक अलग ही आनंद का अनुभव करेंगे। ध्यान के लिए शुद्ध हवा आपको आंतरिक से एक ठंडक प्रदान करती है जिसमें पेड़ों एवं परिक्षीयों की चहचहाट एक अलग ही मुधर स्वर का रस घोल देती है।
2. मेडिटेशन के लिए सही समय चुनें।
जब भी आपका मन अशांत रहे आप Meditation कर खुद को रिलैक्स कर सकते है। पर अगर आप इसे नियमित रूप से करें तो यह आपको तनावमुक्त रखेगा। मैडिटेशन करने का सबसे बेहतर और सही समय सुबह ब्रम्हा मुहूर्त में सुबह 4 से 5 बजे और शाम को 6 से 7 बजे का होता है। यह वह समय होता है, जब आपके आसपास का वातावरण शांत रहता है जिससे आप अपने मन को एकाग्र कर ध्यान कर पाते है।
3. मुद्रा अवस्था में बैठें।
यह बहुत आवश्यक है, कि आप जब ध्यान करने बैठें तो आप आँख बंद कर शांत भाव के साथ बिल्कुल सीधे यानि मुद्रा अवस्था में बैठें। इससे आप ज्यादा देर तक बैठ पाएंगे, हालाँकि जैसे-जैसे आप रोजाना ध्यान पर बैठेंगे वैसे-वैसे आपका समय भी बढ़ता जायेगा।
4. अपनी सांसों पर फोकस करें और गहरी सांस लें।
शुरुआत में आपको अपना ध्यान केंद्रित करने में परेशानी होगी आपके मन में तरह-तरह के विचार आएँगे। इसलिए अपने मन को एकाग्र करने के लिए आप अपनी साँसों पर फोकस करके 10 से 15 मिनिट मैडिटेशन करने की कोशिश करें।
5. चेहरे पर हल्की मुस्कान रखें।
यह बहुत जरुरी है, कि जब आप मैडिटेशन करने बैठें तो आप अपने चेहरे पर एक हल्की सी सौम्य मुस्कान बनाएँ रखें। इससे आपका दिमाग तरोताज़ा एवं मन खुश और शांत रहेगा।
अगर आप सच में तनावमुक्त, शांत, खुश और मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना चाहते है, तो आपको नियमित रूप से मेडिटेशन करना चाहिए। रोज मैडिटेशन करने पर आप खुद में अलग ही अच्छा बदलाव देखेंगे, खुद को सकरात्मक, खुश, तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
अगर आप ये जानना चाहते है कि Pregnancy Me Meditation Kaise Kare तो इसके लिए आपको ऊपर बताए गए Meditation करने के नियमों का ही पालन करना है।
आशा करती हूँ कि अब आप Meditation Kaise Karen यह समझ गए होंगे। आईये अब आगे मैं आपको मेडिटेशन के विभिन्न प्रकारों के बारे में बताता हूँ, कि आप Mindfulness Meditation Kaise Kare और Om Shanti Meditation Kaise Kare।
Meditation Ke Prakar
Meditation करने के बहुत से तरीके होते है यानि मेडिटेशन भी कई प्रकार से किया जाता है। आइयें इनके बारे में जान लेते है:
-
Mindfulness Meditation (माइंडफुलनेस मैडिटेशन)
इसमें आपको अपने दिमाग को भटकने से रोकना है, और इसके लिए आपको शांत मुद्रा में बैठना है और अपनी साँसों पर ध्यान केंद्रित करते हुए साँस लेने और छोड़ने की प्रक्रिया को अपने अंदर महसूस करना है।
आप चाहें तो किसी ध्वनि पर अपना ध्यान केंद्रित कर सकते है। या फिर अपने दैनिक क्रियाकलाप की किसी भी गतिविधि को ध्यान में रखते हुए उसी पर फोकस करने का प्रयास करना है। सरल शब्दों में अगर समझाऊं तो दिमाग में चल रहे बहुत सारे विचारों पर काबू करने के लिए अपने मन में किसी एक गतिविधि पर केंद्रित कर ध्यान लगाना है।
-
Zen Meditation (जेन मैडिटेशन)
यह बौद्ध परंपरा से जुड़ा एक ध्यान योग है, जिसे आप किसी प्रोफेशनल ट्रेनर से सीख सकते हैं, जिसमें ट्रेनर आपको कुछ योग अभ्यास कराते है, जिससे आपकी दिमागी क्षमता बढ़ती है और आपको मानसिक शांति प्राप्त होती है।
-
Om Shanti Meditation (ॐ शांति मैडिटेशन)
ॐ शांति मैडिटेशन में आपको मन और दिमाग को भटकने से रोकने के लिए अपने मन को एक प्रकाशीय बिंदु पर केंद्रित करना होता है। इससे आपका अंतःकरण शुद्ध और मन शांत होता है
-
Mantra Meditation (मंत्र मैडिटेशन)
मंत्रा मैडिटेशन करने का सही तरीका है कि आप अपना ध्यान किसी मंत्र अथवा शब्द पर केंद्रित करें, यानि इसमें आपको किसी मंत्र या शब्द जैसे ॐ का उच्चारण करते हुए उसी पर अपने ध्यान को एकाग्र करना है।
Meditation Ke Fayde
मेडिटेशन करने के एक नहीं अनेक फायदे है। जिसे करने के लिए डॉक्टर भी मरीज को सुझाव करने का सुझाव देते है क्योंकि इसे करने का कोई भी दुष्परिणाम नहीं है। आइये इन फायदों के बारे में जानते हैं:
- Meditation आपको तनावमुक्त रखता है।
- ध्यान करने से आपको मानसिक शांति मिलती है और साथ ही आप खुद को खुश और ऊर्जावान महसूस करते है।
- मेडिटेशन आपको शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रखता है, इससे आपका रक्तचाप यानि ब्लड प्रेशर और सुगर भी कंट्रोल में रहती है, साथ ही आपको ह्रदयघात पड़ने का खतरा बहुत कम होता है।
- नियमित ध्यान से आपकी धूम्रपान और नशे की लत भी छूट जाती है।
- अगर आपको अनिद्रा की शिकायत है, तो रोज ध्यान योग करने से कुछ ही समय में आपकी अनिद्रा की समस्या दूर हो जाती है।
सारांश
मैडिटेशन आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है, यह तो आप समझ ही गए होंगे। तो अगर आप अभी तक मैडिटेशन नहीं करते हैं तो आप भी आज से ही मैडिटेशन करना शुरू कर दें, और अपने जीवन में एक सकरात्मक बदलाव को महसूस करें। अगर आपको मेडिटेशन कैसे किया जाता है की यह जानकारी (Meditation in Hindi) पसंद आई हो तो आप इसे अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ भी जरुर शेयर करें। धन्यवाद!