हम सभी ने बचपन में अपने बड़े बुजुर्गों से बहुत सी मनोरंजक और प्रेरणादायक कहानियां (Short Stories) सुनी होगी, जैसे चालाक सियार, लोमड़ी की कहानी, लकड़हारे की कहानी, कछुए और खरगोश की कहानी आदि इन्हें सुनने का एक अलग ही मजा था और साथ ही हर एक कहानी से हमें एक सीख भी मिलती थी, इसलिए आज इस आर्टिकल के माध्यम से मैंने आपके साथ कुछ ऐसी ही Short Stories in Hindi शेयर की है, इन शॉर्ट स्टोरीज आप अपने बच्चों को भी सुना सकते है और खुद भी पढ़कर अपना मनोंरंजन कर सकते है।
शार्ट स्टोरीज क्या होती है?
शॉर्ट स्टोरी को हिंदी में लघु कथा कहते है। Short Stories यानि लघु कथाएं, किसी घटना, एक क्षण या फिर किसी विषय से संबंधित होती है। ये उपन्यासों से छोटी और कम कठिन भी होती है। हिंदी कहानी अथवा लघु कथाओं से हमें नैतिक शिक्षा भी मिलती है।
Short Stories in Hindi (2023)
कुछ लोकप्रिय Hindi Moral Story मैंने आपके साथ नीचे शेयर की है। अगर आप अपने बच्चों को ये Hindi Short Stories सुनाएंगे तो उन्हें ये हिंदी कहानियां पसंद तो आयेंगी ही साथ ही आप इन Kahani Hindi से मिलने वाली सीख के द्वारा अपने बच्चों को अच्छे और बुरे के बीच का फर्क भी समझा सकते है।
1. इंसान की कीमत (Hindi Short Stories With Moral For Kids)
एक बार लोहे की दुकान में अपने पिता के साथ काम कर रहे एक बालक ने अचानक ही अपने पिता से पूंछा पिताजी! इस दुनिया में मनुष्य की क्या कीमत होती है। पिताजी अपने छोटे बच्चे के मुख से ऐसा प्रश्न सुनकर आश्चर्य चकित हो गए! फिर भी वो बोले बेटे इस एक मनुष्य की कीमत लगाना मुश्किल है, वो तो अनमोल है।
बालक – तो क्या सभी मनुष्य उतने ही महत्वपूर्ण और अनमोल है?
पिता जी – हां बेटे सभी मनुष्य अनमोल है। इनकी कीमत नहीं आंकी जा सकती है प्रत्येक मनुष्य अपने आप में बहुत अनमोल है।
बालक – क्या सभी मनुष्य उतने ही कीमती है?
पिताजी – हां बेटे।
बालक को कुछ समझ नहीं आया तो वो फिर से बोला तो इस दुनिया में कोई अमीर तो कोई गरीब क्यों है, किसी की काम इज्जत तो किसी की ज्यादा क्यों है?
सवाल सुनकर पिताजी कुछ देर शांत रहे और फिर बच्चे से स्टोर रूम में पड़ा एक लोहे का रॉड लाने को कहा। रॉड लाते ही पिताजी ने बच्चे से पूंछा की इस रॉड की कीमत कितनी है?
बालक – लगभग 300 रूपये
पिताजी – अगर में इसके छोटे-छोटे कील बना दूं तो इसकी कितनी कीमत होगी?
बालक कुछ देर सोचते हुए बोला ये तो बहुत महंगा बिकेगा लगभग 1000 रूपये।
पिताजी – अगर में इस लोहे से घड़ी के बहुत सारे स्प्रिंग बना दूं तो।।
बच्चे ने कुछ देर सोचा और एकदम से उछलते हुए बोला तब तो ये बहुत महंगा बिकेगा इसकी कीमत बहुत ज्यादा हो जायेगी।
पिताजी उसे समझाते हुए बोले की ठीक इसी तरह मनुष्य की कीमत इससे नहीं आंकी जा सकती की वो अभी क्या है बल्कि इससे आंकी जाती है कि वो अपने आप को क्या बना सकता है बालक अपने पिताजी की बात समझ चुका था
सीख – इस कहानी से हमें नैतिक सीख ये मिलती है कि बिना अपना समय बर्बाद करे अपने आपको कीमती बनाने का प्रयास करें।
वीडियो देखे: 👇👇
2. लोमड़ी और अंगूर की कहानी (Hindi Short Stories with Moral)
एक बार की बात है, एक जंगल में लोमड़ी को बहुत जोर की भूख लगी और उसने सारा जंगल छान मारा लेकिन उसे खाने को कुछ नहीं मिला उसने बहुत कोशिश की पर उसे खाने को कुछ भी नहीं मिल सका। कुछ देर बाद उसकी आंखों में अंधेरा छाने लगा और भूख के कारण उसके कदम लड़खड़ा गए और धीरे-धीरे उसकी आंखें बंद हुई और वह एक पेड़ के पास नीचे गिर गई।
थोड़ी देर बाद जब उसकी आंख खुली तो उसने देखा जिस पेड़ के नीचे वह है उसमें बहुत सारे अंगूर लगे हुए है, जिन्हें देखते ही उसके मुंह में पानी आ गया। उन्हें खाने के लिए उसने एक लंबी छलांग लगाई लेकिन वह उन अंगूरों को नहीं खा पाई इस तरह से उसने कई बार प्रयास किया लेकिन फिर भी वह उन अंगूरों तक नहीं पहुंच सकी क्योंकि वो अंगूर बहुत ही ज्यादा ऊंचाई पर थे।
अंत में लोमड़ी ने फैसला किया को अब वह और प्रयास नहीं कर सकती अब उसे घर वापस चले जाना चाहिए। इस तरह से वह उन अंगूरों को बिना खाए ही वापस चली गई और मन ही मन बुदबुदाई की हो सकता है अंगूर खट्टे हों।
सीख – इस कहानी से हमें ये सीख मिलती है, कि कभी उन चीजों का तिरस्कार नहीं करना चाहिए जो हमारी नहीं है क्योंकि कोई भी चीज इतनी आसानी से नहीं मिलती।
वीडियो देखे: 👇👇
3. घमंडी बारहसिंहा (Moral Stories in Hindi in Short)
एक समय की बात है, एक जंगल में एक बारहसिंघा था और बहुत ही ज्यादा घमंडी था। एक बार वह जंगल में ही बने तालाब में पानी पी रहा था और पानी पीते-पीते ही उसने पानी में अपनी परछाई देखी जिसमें वो अपने सुंदर सींगो को देखकर बड़ा खुश हुआ और अपनी पतली टांगों को देखकर बहुत ज्यादा दुखी, जिससे वो भगवान को कोसने लगा।
एक बार कुछ शिकारी कुत्ते जंगल में आ गए और उस बारहसिंगा के पीछे पड़ गए। ये देखकर वो घबरा गया और भागने लगा, भागने में उसकी मदद उसकी वही पतली टांगे ही कर रही थीं। भागते-भागते उसके सींग झाड़ियों की टहनियों मे फस गए उसने उन सींगों को निकालने की बहुत कोशिश की, लेकिन वो उन्हें नहीं निकाल सका जिससे उन शिकारी कुत्तों ने उसे पकड़ लिया और नोच-नोच कर घायल कर दिया।
जिससे वो बिलकुल मरने की हालत में हो गया और वह सोचता रहा इन सुंदर सींगो ने मुझे आज फसाया है, जबकि मेरी इन पतली टांगों ने मुझे बचाया।
सीख – इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है, कि कोई भी चीज अपने गुणों के कारण सुंदर होती है। न कि रूप की वजह से।
वीडियो देखे: 👇👇
सारांश
शार्ट स्टोरीज में भले ही कहानियां छोटी होती है लेकिन ये कहानियां बहुत ही प्रेरणादाई होती है और कहीं न कहीं बाल मन में एक अच्छी छाप छोड़ती है। उम्मीद है आपको आर्टिकल पसंद आया होगा धन्यवाद!