Article Kya Hota Hai – Articles वह शब्द होते जिनका उपयोग कर हम किसी Noun के बारे में बताते है और यह Noun के आगे प्रयोग में लिए जाते है। यह मुख्यतः 2 प्रकार के होते है एक Definite Article दूसरा Indefinite Article। जब हम कभी भी इंग्लिश बोलते है तो Articles के बिना इंग्लिश बोलना असंभव है इसके लिए आपको Articles का ज्ञान होना बहुत आवश्यक है।
आज कल के ज़माने में सभी इंग्लिश बोलना चाहते है और युवा पीढ़ी को इंग्लिश सीखना काफी आवश्यक हो गया है। समय के साथ – साथ जैसे हिंदी भाषा जरुरी थी वैसे ही अब इंग्लिश भाषा भी जरुरी हो गयी है। इसके लिए लोग इंग्लिश बोलना तो शुरू कर देते है पर उनकी टूटी – फूटी इंग्लिश में उन्हें भी कई बार नहीं पता होता की उनकी गलती क्या है? उन्ही सामन्यतः गलतियों में से एक गलती है आर्टिकल्स के बारे में ज्यादा ज्ञान नहीं होना। तो दोस्तों इस लेख आर्टिकल क्या है (Artical Kya Hota Hai) के माध्यम से हम आपको यह बताने की कोशिश करेंगे।
जैसा की ऊपर वाली पिक्चर में आपने देखा होगा कैसे हमे आर्टिकल्स का उपयोग कर सकते है। इसमें जो नियम बनाये गए है अगर आप यह एक बार अच्छे से समझ लेते है तो आपको किसी भी तरह की रट्टे मरने की जरुरत नहीं पड़ेगी, आप सिर्फ किसी भी Word या Sentences को देख कर बता सकते की यहाँ पर कौनसा Article उपयोग में लाया जाएगा।
और जब आप कोई चीज़ को समझकर सीखते है तो यह आपको जीवन भर याद रहती है जो की किसी चीज़ को रट लेना या कुछ वाक्यों को याद कर लेने से काफी ज्यादा अच्छा होता है।
Article Kitne Prakar Ke Hote Hain
Articles के 2 प्रकार है –
1. Definite Article
Definite Article में वह शब्द आते है जिसकी गिनती की जा सके, जिन्हे Countable Words भी कहा जाता है। इनमे में सिर्फ (A,An) का उपयोग होता है, यह Noun को किसी विशेष स्थान, व्यक्ति या वस्तु की ओर नहीं बताता है
2. Indefinite Article
Indefinite Article यह शब्दों के पहले लगता है जिनकी गिनती नहीं की जा सकती तथा इन्हे Uncountable Words कहते है। इनमे (The) का उपयोग होता है, जो किसी विशेष Noun को दर्शाता है।
A An The Ka Use
अंग्रेजी में तीन तरह के आर्टिकल्स होते है: A, An और The , जिनका प्रयोग किसी विशिष्ट या विशेष संज्ञाओं (Nouns) को संदर्भित करने के लिए उपयोग किया जाता है। A, An और The तीनो के ही अलग-अलग नियम है उपयोग करने के लिए। उसके बारे में आपको नीचे विस्तार से बताया गया है –
“A” Article का प्रयोग
“A” आर्टिकल्स का उपयोग वहां होता है जब आने वाला Noun के शब्द का पहला अक्षर Consonant से शुरू हो, यानि (A, E, I, O, U के छोड़ कर)।
उदाहरण –
- Ravi is a student.
- She like a good movie
- He is a doctor.
- A car must be insured.
“An” Article का प्रयोग
“An” आर्टिकल्स का उपयोग वहां होता है जब आने वाला Noun के शब्द का पहला अक्षर Vowels से शुरू हो, यानि (A, E, I, O, U से शुरू हो)।
उदाहरण –
- It was an earthquake.
- He is an honor to this profession.
- Sleep is necessary for an active life.
- He is sure she will not return within an hour.
“The” Article का प्रयोग
“The” आर्टिकल्स का प्रयोग वहां होता है जब आने वाला Noun किसी विशेष को दर्शाता है जैसे की The Taajmahal, The Sun, The Prime Minister इत्यादि। नीचे कुछ वाक्यों के द्वारा हम आपको ज़्यादा अच्छे से समझाने की कोशिश करेंगे।
उदाहरण –
- We live on the earth.
- Have you heard the news?
- He wants to see the Olympic games.
- Take the capsule one time a day.
सबसे ज़्यादा आपको दिक्क्त The को उपयोग करने में ही होती होगी क्यूंकि आप कई बार Confuse हो जाते होंगे की यहाँ A या An का प्रयोग क्यों नहीं किया जा सकता। तब आपको भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है, आपको हम कुछ नीचे ऐसे कुछ और नियमों की सूची भी है जिससे आपको ओर भी ज़्यादा मदद मिलेगी।
- ऐसी चीज़ो या नामो के आगे जो सिर्फ एक (Unique) है। जैसे : Moon, Prime Minister
- प्रसिद्ध स्मारकों और जगह के नाम के साथ The उपयोग होते है जैसे: Taajmahal, Redfort इत्यादि
- विशेषण के नाम के साथ यानि जिनके पीछे est प्रयोग में होता हो जैसे: Toughest, Lowest आदि
- समुद्र और नदियों के नाम के आगे भी The ही उपयोग होता है।
आर्टिकल का प्रयोग बोलने में कैसे करें
आप जब भी आर्टिकल का प्रयोग लिखने में करते है तो आपको सोचने का अच्छा समय मिल जाता है। और अगर आपको आर्टिकल आते है तो आप उनका प्रयोग बहुत ही सही तरीके से कर भी लेते है, किन्तु जब हम बोलने में आर्टिकल का प्रयोग करते है तो हमें सोचने का इतना वक़्त नहीं मिलता है की हम सही आर्टिकल का चुनाव कर पाएं। और इसी गलती की वजह से हम कई बार सेन्टेन्स को गलत बोल देते है, साथ ही एक बार गलती करने पर हमारा आत्मविश्वास इतना काम हो जाता है की जिस बात को हम कर रहे थे उसे पूरा भी नहीं कर पाते और भविष्य में भी जब इंग्लिश में बात करने की सोचते है तो तो सेंटेंस गलत होने का दर बना रहता है।
इसके लिए बहुत सारे उपाय है जिनसे इसे सही किया जा सकता है और बोलने में सही उपयोग में यह आर्टिकल्स आने लगेंगे। सर्वप्रथम आपको गलती होने पर भी हिचकना नहीं है बल्कि अपनी बात को पूरा करना है और इस गलती से सबक लेना ही की कहा पर कौनसा गलत आर्टिकल उपयोग किया था आपने। और आपको लगातार ज़्यादा से ज़्यादा इंग्लिश बोलते रहना पड़ेगी इससे ही यह आपकी आदत में आएगी।
अगर आप किसी एक ही आर्टिकल का गलत यूज़ कर रहे है तो इसे आप अपने रूम की दिवार पर नोट बना कर भी लगा सकते है जिससे यह आपको याद रहे और फिर जब कुछ ही समय में यह आदत बन जाये तो आप हटा दीजियेगा।
सारांश
आज इन Articles के माध्यम से आपको इनका सही प्रयोग आया होगा, फिर अगर आपको कोई चीज़ समझ नहीं आयी हो तो आप हमसे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है में इसका जवाब जरूर दूंगा। उम्मीद है इनके माध्यम से आपकी इंग्लिश ग्रामर बेहतर होने में मदद मिली होगी। आपको और भी शिक्षा से सम्बंधित और कोई जानकारी चाहिए हो तो हमारी वेबसाइट पर जरूर एक बार खोजें , हमने यह ज़्यादातर लेख शिक्षा देने के लिए ही लिखे है।