WHO Kya Hai – WHO का फुल फॉर्म व इससे जुड़ी पूरी जानकारी।

डब्ल्यूएचओ (वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन) यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन एक अंतर-सरकारी संगठन है जो सदस्य देशों के स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ मिलकर काम करता है। इसका मुख्य उद्देश्य देश में स्वास्थ्य सम्बन्धी मामलों का नेतृत्व करना, लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा आर्थिक रूप से कमजोर देशों को तकनीकी और स्वास्थ संबंधी सहायता प्रदान करना है। WHO संगठन के बारे में सभी को सामान्य जानकारी जैसे- डब्ल्यूएचओ क्या है, WHO का फुल फॉर्म व उद्देश्य क्या है आदि पता होना आवश्यक है।

WHO Kya Hai

WHO एक वैश्विक संगठन है जो स्वास्थ से सम्बंधित है। यह संगठन विश्व के सभी लोगों को स्वास्थ से संबंधित हर प्रकार की सहायता प्रदान करता है। यह दुनियाभर में स्वास्थ्य समस्याओं पर नज़र रखने और उन्हें सुलझाने में मदद करता है। इसका प्रमुख उद्देश्य लोगों को अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करना है।

WHO का फुल फॉर्म

WHO का फुल फॉर्म “World Health Organization” है और हिंदी में इसका पूरा नाम “विश्व स्वास्थ संगठन” है। इसके 194 सदस्य देश है जिनमें से एक भारत देश भी है। इस संगठन ने विश्व में होने वाली कई बीमारियों जैसे- डेंगू, मलेरिया ,चेचक, हैजा आदि को रोकने में बहुत सहायता की है।

WHO की स्थापना

WHO को संविधान द्वारा 22 जुलाई 1947 में स्वीकृति प्रदान की गई और 7 अप्रैल 1948 को इसे सभी देशों पर लागू किया गया। जिसमें लगभग 63 देशों ने हस्ताक्षर किये। वर्तमान में WHO का मुख्यालय जेनेवा स्विट्जरलैंड में स्थित है। भारत भी WHO का एक सदस्य देश है। भारत 12 जनवरी 1948 को WHO का सदस्य देश बना। सम्पूर्ण विश्व और भारत देश में विश्व स्वास्थ दिवस प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को मनाया जाता है क्योकि इसी दिन विश्व स्वास्थ संगठन की स्थापना हुई थी। वर्तमान में WHO के अध्यक्ष पद पर इथियोपिया के डॉक्टर टैड्रोस ऐडरेनॉम ग़ैबरेयेसस विराजमान है।

WHO के प्रमुख उद्देश्य

  • विश्व स्वास्थ संगठन (WHO) का उद्देश्य विश्व के सभी लोगों को बीमारियों से बचना और उन्हें स्वास्थ सम्बंधित सम्पूर्ण सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना।
  • स्वास्थ से जुड़ी हुई नई योजनाएँ बनाना और स्वास्थ सेवाओं में सुधार करना।
  • इस संगठन का उद्देश्य वैज्ञानिकों के हूनर को बढ़ावा प्रदान करना।
  • उन क्षेत्रों में अधिक ध्यान देना, जहाँ स्वास्थ सम्बंधित कमियाँ है।
  • सरकार को स्वास्थ संबंधी सेवाओं में योगदान प्रदान करना।
  • स्वास्थ संबंधी नई जानकारी प्रदान करना।
  • किसी भी महामारी या स्वास्थ संबंधी आपदा से सुरक्षा प्रदान करना।

WHO के प्रमुख कार्य

WHO के कुछ प्रमुख कार्य इस प्रकार है।

  • जिन व्यक्तियों को दवाओं और स्वास्थ्य सम्बन्धी उत्पादों की आवश्यकता होती है यह उन लोगो तक इसकी पहुंच को सुनिश्चित करता है।
  • यह लोगो की देखभाल के साथ साथ उनके बुढ़ापे तक के जीवन को स्वस्थ्य रखने को बढ़ावा देता है।
  • यह लोगो को प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल तक पहुँचाता है।

सारांश

WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) को स्थापित करने के पीछे का मकसद दुनिया में पिछड़े देशों को बेहतर स्वास्थ सहायता प्रदान करना तथा महामारी और आपदा की स्थिति उत्पन्न होने पर लोगों को सहायता प्रदान करना है। उम्मीद करते है डब्ल्यूएचओ (WHO) के विषय में प्रदान की गयी सम्पूर्ण जानकारी आपको पसंद आयी होगी। अगर इस पोस्ट से सम्बंधित आपके कोई विचार या सुझाव हो तो वे आप हम तक कमेंट के माध्यम से पहुंचा सकते है।

     

मैं 26 वर्षीय अरविंद यादव, दिल्ली विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र में प्रोफेसर हूँ, और मुझे हिंदी लेखन में रूचि होने के कारण मैंने हिंदी जागरण वेबसाइट की शुरुआत अपने विचारों एवं ज्ञान के साथ लोगों को शिक्षा, तकनीक, स्वास्थ्य एवं अन्य सामान्य जानकारी से अवगत कराने के लिए है ईमेल : [email protected]

Leave a Comment