IIT Kya Hai? इसे कैसे किया जाएं। (आईआईटी से जुडी पूरी जानकारी)

आज के समय में लगभग सभी लोगो को IIT के बारे में पता है, लेकिन कुछ लोग ऐसी भी है, जिन्हे IIT Kya Hai के बारे में पूरी जानकारी नहीं होती। जिसके कारण बहुत से छात्र IIT जैसे शिक्षण संस्थानों में एडमिशन नहीं ले पाते। अगर आप भी IIT करना चाहते है, तो आपको इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी होना बहुत जरुरी है, जो कि आपको हमारी इस पोस्ट में आगे दी गयी है।

IIT(Indian Institute Of Technology) भारत की एक ऐसी शिक्षण संस्था है, जहाँ से शिक्षा प्राप्त करके हर वर्ष बहुत सारे वैज्ञानिक, टेक्नोलॉजिस्ट और इंजीनियर निकलते है, और देश – विदेश की कई अच्छी कम्पनियो में जॉब करते है। अगर आप इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते है IITआपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है।

IIT Kya Hai

IIT का मतलब Indian Institute Of Technology होता है, जिसे हिंदी में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के नाम से जाना जाता है। IIT को भारत की विभिन्न प्रौद्योगिकी संस्थाओ में सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। वर्तमान में हमारे देश बहुत सारे IIT है और प्रत्येक IIT में एडमिशन के लिए आपको Entrance Exam क्लियर करना होती है। भारत में हर वर्ष IIT की परीक्षा

what is iit

सबसे पहला IIT संस्थान भारत सरकार द्वारा ने सन 1951 में खड़गपुर में स्थापित किया गया था। आज हमारे देश में कुल 23 IIT मौजूद है, जो कि देश के अलग-अलग राज्यों में स्थित है।

IIT Kaise Kare

अगर आप आप एक इंजीनियर बनना चाहते है, और सोच रहे है कि IIT Kaise Karen तो आपको बता दे कि IIT कॉलेज में Admission के लिए आपको सबसे पहले Jee Main परीक्षा को पास करना होगा।

Jee Main परीक्षा को क्लियर करने के बाद आपको आईआईटी में एडमिशन हेतु Jee Advanced परीक्षा देना होती है। इस परीक्षा को पास करने वाले छात्रों को आईआईटी में एडमिशन मिलता है। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन एग्जाम होती है।

आईआईटी में प्रवेश पाने के लिए क्या करे

IIT में प्रवेश पाने के लिए विद्यार्थियों को सबसे पहले सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विद्यालय से 10/12 वीं कक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक है। इस परीक्षा में बैठने के लिए सामान्य वर्गों के छात्रों को अपनी 10वीं एवं 12वीं कक्षा न्यूनतम 75% अंकों से उत्तीर्ण करना जरुरी है, जबकि अन्य वर्गों के न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 65% है। इसके बाद आपको Jee Main क्लियर करके Jee Advance Exam को पास करना होगा। इसके बाद आपको किसी भी IIT संस्था में एडमिशन मिल जाता है।

IIT Ke Liye Qualification

IIT करने वाले छात्रों को सबसे पहले साइंस स्ट्रीम से 12वीं कक्षा 75% के साथ पास करना अनिवार्य है। 12वीं कक्षा में भौतिकी (Physics) और गणित (Mathematics) विषय होना Compulsory है, हालाँकि तीसरा विषय केमिस्ट्री या बायोटेक्नोलॉजी दोनों में से एक अनिवार्य है। इस परीक्षा में जनरल कैटेगरी के छात्रों के लिए 12वीं कक्षा में 75% होना जरुरी है, जबकि SC/ST /OBC के लिए न्यूनतम प्रतिशत में कुछ छूट प्रदान की गयी है।

IIT Exam Pattern

IIT की एग्जाम को क्लियर करना इतना आसान नहीं है, जितना की आप सोच रहे है। इस परीक्षा को पास करने के लिए बहुत मेहनत करना होती है। इस परीक्षा में Physics Chemistry और Math के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते है। तो आइए आगे IIT के एग्जाम पैटर्न के बारे मे जानते है –

Jee Mains Exam Pattern For B.Tech / B.E. For B.Arch For B.Planning
विषय Physics, Chemistry & Maths Maths, Aptitude Test & Drawing Test Maths, Aptitude Test, & Planning
प्रश्नों की संख्या 75 (25 प्रश्न प्रत्येक विषय से) 77100
समय 3 घंटे 3 घंटे 3 घंटे
अधिकतम मार्क्स 300400400
परीक्षा का मोड कंप्यूटर कंप्यूटर, पेन पेपर (Drawing के लिए) कंप्यूटर

Jee Mains क्या है

Jee Mains एक प्रकार की प्रवेश परीक्षा होती है, जिसका फुल फॉर्म Joint Entrance Exam होता है। इस परीक्षा का आयोजन NTA द्वारा हर वर्ष किया जाता है। Jee Main की परीक्षा IIT कॉलेज में अंडर ग्रेजुएशन इंजीनियरिंग कोर्सेज में प्रवेश के लिए अनिवार्य होती है। यह एग्जाम कप्यूटर आधारित Online Mode में आयोजित होती है तथा इस परीक्षा को आप कुल 13 भाषाओ में दे सकते है। (English, Hindi, Assamese, Bengali, Gujarati, Kannada, Marathi, Malayalam, Odia, Punjabi, Tamil, Telugu एवं Urdu )

IIT कॉलेज में एडमिशन के लिए आपको Jee Mains एग्जाम पास करने के पश्चात Jee Advance की परीक्षा भी पास करना अनिवार्य है। उसके बाद ही आपको किसी अच्छे कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है। Jee Main की ऑफिशल वेबसाइट का नाम Jeemain.Nta.Nic.In है।

JEE Advanced क्या है

IIT में एडमिशन के लिए आपको 2 प्रकर की एग्जाम क्लियर करना होती, JEE Advanced उसी परीक्षा में से एक है। यह परीक्षा Jee Main के बाद होने वाला एग्जाम है। जिसका फुल फॉर्म Joint Admission Board होता है। यह एग्जाम Computer Based ऑनलाइन एग्जाम होती है, तथा इसकी ऑफिसियल वेबसाइट Jeeadv.Ac.In है।

आईआईटी की फीस कितनी है

Fee of IIT

अधिकतर छात्रों व अभिभावकों के मन में ये सवाल होता है कि IIT की फीस कितनी होती है। अलग अलग राज्यों में स्थित IIT संस्थानों में समय समय पर फीस Structure अपनी ऑफिसियल वेबसाइट शेयर किया जाता है, अगर आप इंजीनियरिंग के लिए IIT में प्रवेश ले रहे तो आपकी फीस 2 से 3 लाख प्रत्येक वर्ष की होगी। इस प्रकार आपको IIT से Engineering Complete करने में लगभग 8 से 12 लाख तक की फीस भरनी होगी।

IIT संस्थान के कुछ रोचक तथ्य

  • पहली महिला IIT से सन 1981में ग्रेजुएट हुई थी।
  • आई आई टी की पहली बैच में सिर्फ लड़के ही थे।
  • शुरुवात में JEE जैसा कोई एग्जाम नहीं होता था, छात्र सिर्फ पुराने रिकार्ड्स और इंटरव्यू से ही लिए जाते थे।
  • IIT कानपूर के पास खुद की हवाई पट्टी है।
  • रूडकी IIT का दावा है की भारत का सबसे तेज़ इंटरनेट उनके परिसर का है, इसकी स्पीड 6 गुना ज़्यादा है।
  • भारत का पहले ईमेल IIT बॉम्बे के द्वारा भेजा गया था।

भारत में IIT संस्थान

भारत में कुल 23 IIT संस्थान है

  1. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (IIT Delhi)
  2. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गोवा (IIT Goa)
  3. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (IIT Madras)
  4. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मंडी (IIT Mandi)
  5. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, धारवाड़ (IIT Dharwad)
  6. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जोधपुर (IIT Jodhpur)
  7. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, धनबाद (IIT Dhanbad)
  8. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गांधीनगर (IIT Gandhinagar)
  9. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर (IIT Kharagpur)
  10. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद (IIT Hydrabad)
  11. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जम्मू (IIT Jammu)
  12. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुपति (IIT Tirupati)
  13. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (IIT Kanpur)
  14. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, वाराणसी (IIT Varanasi)
  15. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भुवनेश्वर (IIT Bhubaneswar)
  16. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इंदौर (IIT Indore)
  17. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पलक्कड़ (IIT Palakkad)
  18. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की (IIT Roorkee)
  19. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भिलाई (IIT)
  20. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी (IIT Guwahati)
  21. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना (IIT Patna)
  22. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई (IIT Mumbai)
  23. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रोपड़ (IIT Ropar)

Conclusion

उम्मीद करते है, आपको हमारी पोस्ट IIT In Hindi के माध्यम से IIT से जुड़े सारे सवालो के जवाब मिल गए होंगे। इस पोस्ट में हमने आपको IIT Ki Taiyari Kaise Karen, IIT Ki Taiyari Kaise Kare In Hindi, IIT Ke Liye Qualification, Iit Ke Bare Mein Jankari आदि के बारे जानकारी प्रदान की जो की आपको IIT की तैयारी करने में सहायता प्रदान करेगी।

अगर आपको हमारी यह पोस्ट IIT Kya Hai पसंद आयी तो हमे कमेंट करके जरूर बताये एवं आपके मन में कोई संदेह तो भी आप हमे कमेंट करके बता सकते है।

     

मैं 26 वर्षीय अरविंद यादव, दिल्ली विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र में प्रोफेसर हूँ, और मुझे हिंदी लेखन में रूचि होने के कारण मैंने हिंदी जागरण वेबसाइट की शुरुआत अपने विचारों एवं ज्ञान के साथ लोगों को शिक्षा, तकनीक, स्वास्थ्य एवं अन्य सामान्य जानकारी से अवगत कराने के लिए है ईमेल : [email protected]

Leave a Comment