आप सभी ने BDO Officer के बारे में तो जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते है कि BDO ऑफिसर कौन होता है? एवं BDO Kaise Bane तो इस लेख में आपको इसकी पूरी जानकारी प्रदान की गयी है। BDO (Block Development Officer) जिसे खंड विकास अधिकारी के नाम से भी जाना है एक प्रशासनिक अधिकारी होता है। एक बीडीओ उस जिले के विकास के लिए जिम्मेदार होता है जिसके तहत उसे ब्लॉकों का चार्ज दिया जाता है।
वे ब्लॉक की योजना को देखते है या उसका उचित प्रभार लेते है। साथ ही उन्हें उस संबंधित ब्लॉक का पूरा प्रभार दिया जाता है। अगर आपको बीडीओ ऑफिसर बनना है तो उसके लिए आपको किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अपना ग्रेडेशन पूरा करना होगा, और उसके बाद स्टेट सिविल सर्विस एग्जाम को क्लियर करना होगा। हालांकि अगर आप पूरी निष्ठा एवं सही रणनीति के साथ बीडीओ ऑफिसर बनने की तैयारी करते है तो आप उसमें जरूर सफल होंगे।
बीडीओ ऑफिसर बनना चाहते हैं, तो आपके इसी सपने को पूरी करने के लिए सबसे पहले आपको पता होना चाहिए कि BDO Officer Kaise Bante Hai? BDO Banne Ke Liye Qualification या क्या होनी चाहिए एवं BDO Banne ki Taiyari Kaise Kare?.
BDO Kaise Bane
- बीडीओ (BDO) बनने के लिए, आपको हर साल राज्य द्वारा आयोजित लोक सिविल सेवा परीक्षा (PCS – Public Civil Service Exam) को पास करना होगा।
- इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यार्थी न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए और किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री पूरी होनी चाहिए।
- BDO या प्रखंड विकास अधिकारी बनने के लिए उम्मीदवार को सभी जरुरी पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria) को पूरा करना होगा।
- बीडीओ के लिए पात्रता मानदंडों के साथ एक उम्मीदवार बीडीओ स्टेट सिविल सर्विस एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते है।
- BDO के लिए सिलेक्शन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाती है; लिखित परीक्षा (प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा) और साक्षात्कार।
- परीक्षा को क्रैक करने के बाद उम्मीदवार को उस राज्य के किसी विशिष्ट ब्लॉक का बीडीओ बनाया जाता है।
BDO कौन होता है?
बीडीओ (BDO) एक ब्लॉक या खंड विकास अधिकारी होता है जो अपने अंतर्गत आने वाले सभी Block के विकास से संबंधित सभी कार्यक्रमों के लिए योजना बनाता है एवं कार्यान्वयन की जाँच करता है। बीडीओ अधिकारी उस विशेष ब्लॉक में सड़कों एवं प्रमुख योजनाओं के निर्माण की अनुमति देते है। बीडीओ द्वारा अनुमति प्रदान किये जाने के बाद कार्य लागू हो जाता है।
वे जनता की जरूरत के लिए काम करते है और उनकों पूरा करने की कोशिश करते है। एक बीडीओ अधिकारी अपने ब्लॉक की लोक कल्याण के लिए जिम्मेदार होता है और जनता की भलाई के लिए काम करता है। बीडीओ का पद उस विशेष राज्य और जिले में भी प्रतिष्ठित होता है जिसमें वे काम कर रहे होते है।
परीक्षा | STATE PSC |
आयोजनकर्ता | State Public Service Commission |
परीक्षा का स्तर | राज्य स्तर की परीक्षा |
परीक्षा प्रकार | ऑफलाइन |
भाषा | इंग्लिश एवं हिंदी |
चयन प्रक्रिया | प्रीलिम्स मैन्स इंटरव्यू |
आयु सिमा | 21 वर्ष से 40 वर्ष (प्रत्येक राज्य के हिसाब से भिन्न) |
आधिकारिक वेबसाइट | राज्य लोक सेवा आयोग की वेबसाइट को चेक करें |
योग्यता | किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन डिग्री |
BDO Full Form in Hindi
आइए अब आवश्यक पात्रता मानदंड पर एक नजर डालते है।
इसे भी पढ़े: IAS Kaise Bane – आईएएस बनने से जुड़ी पूरी जानकारी।
BDO Ke Liye Qualification
बीडीओ अधिकारी बनने के लिए पात्रता मानदंड इस प्रकार है।
- नागरिकता – उम्मीवार भारत का नागरिक होना चाहिए
- शैक्षिक योग्यता – आवेदक को अपनी 12th क्लास किसी भी अधिकृत बोर्ड से पूरी करने की आवश्यकता है उसके बाद उसे किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी करनी होगी। हालाँकि जो उम्मीदवार मास्टर डिग्री कर रहे है या जिन्होंने अपनी मास्टर डिग्री पूरी कर ली है, वे परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है और बीडीओ अधिकारी बन सकते है।
- आयु सीमा – उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष होना चाहिए, हालाँकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी जाती है।
आयु में छूट:
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए: 5 वर्ष
- ओबीसी के लिए: 3 साल
- विकलांग: 10 वर्ष
BDO बनने के लिए सिलेक्शन प्रोसेस
पब्लिक सिविल सर्विस एग्जाम (PSC) भारत के हर में यह परीक्षा केवल पीसीएस के माध्यम से ही आयोजित की जाती है। राज्य लोक सेवा आयोग का पैटर्न संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) जैसा ही है। बस PSC एग्जाम में कठिनाई का स्तर कम होता है। इस विशेष परीक्षा के माध्यम से BDO ऑफिसर चुनने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार होती है। बीडीओ बनने लिए लोक सिविल सेवा परीक्षा (PSC) को तीन स्टेज में बांटा गया है:
1. पीएससी प्रारंभिक परीक्षा (PSC Preliminary Exam)
2. पीएससी मुख्य परीक्षा (PSC Mains Exam)
3. पीएससी साक्षात्कार (PSC Interview)
1. PSC Preliminary Exam (प्रारंभिक परीक्षा)
प्रीलिम्स परीक्षा को दो पेपरों में विभाजित किया जाता है, सामान्य अध्ययन पेपर -1 और 2 है। सामान्य अध्ययन का पेपर- 1 100 प्रश्नों का होता है जबकि पेपर-2 में 80 प्रश्न होते है। दोनों पेपर 200-200 अंक के होते है। जिसके के लिए समय अवधि 2-2 घंटे है।
BDO Syllabus In Hindi:
SPSC (राज्य लोक सेवा आयोग) प्रांरम्भिक परीक्षा के लिए बी. डी ओ अधिकारी पाठ्यक्रम इस प्रकार है –
पेपर | अंक | समय |
---|---|---|
सामान्य अध्ययन पेपर-1 | 200 | 2 घंटे |
सामान्य अध्ययन पेपर-2 | 200 | 2 घंटे |
नोट: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग है।
पेपर 1 – भारतीय इतिहास, सामान्य विज्ञान, भारतीय राजनीति, वर्तमान घटनाएं, सामान्य मुद्दे, भारतीय भूगोल, विश्व का भूगोल, सामाजिक विकास, आर्थिक विकास।
पेपर 2 – Communicational Skills, Intrapersonal Skills, English Skills, English Comprehension, Language skill, Decision-making skills, Problem-solving ability, Mental Ability, Basic Numeracy
2. PSC Mains Exam (मुख्य परीक्षा)
मुख्य परीक्षा में कुल 8 पेपर होते है जिनमें से प्रत्येक लिए 3 घंटे का समय दिया जाता है। प्रत्येक पेपर 200 अंक का होता है। निबंध के पेपर में, प्रत्येक सेक्शन में विषयों के तीन सेट होते है। उन में से किसी एक विषय को चुनें ध्यान रहे प्रत्येक विषय को लिखने के लिए शब्द सीमा 700 है।
BDO Exam Syllabus In Hindi:
राज्य लोक सेवा आयोग या SPSC के लिए मुख्य परीक्षा BDO Ka Syllabus in Hindi इस प्रकार है –
पेपर | अंक | समय |
---|---|---|
अंग्रेजी | 250 | 3 घंटे |
हिंदी | 250 | 3 घंटे |
सामान्य अध्ययन -1 | 250 | 3 घंटे |
सामान्य अध्ययन -2 | 250 | 3 घंटे |
सामान्य अध्ययन -3 | 250 | 3 घंटे |
सामान्य अध्ययन -4 | 250 | 3 घंटे |
3. PSC Interview (साक्षात्कार)
दोनों चरणों को क्वालीफाई करने के पश्चात यह परीक्षा का अंतिम चरण होता है। एक बार यह राउंड क्लियर हो जाने पर आपका नाम वेबसाइट पर प्रदर्शित हो जाएगा। इंटरव्यू के दौरान आपका विषय ज्ञान, व्यक्तिगत कौशल, साथ ही मानसिक क्षमता का परीक्षण किया जाता है।
साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए कुल 150 अंक होते है। जो उम्मीदवार इस अंतिम चरण को पूरा कर लेते है उन्हें बीडीओ अधिकारी के लिए योग्य बनाने के लिए ट्रेनिंग के लिए भेजा जाता है और फिर आवश्यकताओं के अनुसार राज्य के किसी भी ब्लॉक में तैनात किया जाता है।
इसे भी जरूर पढ़े: IPS कैसे बने? तैयारी, सिलबस , योग्यता तथा सम्पूर्ण जानकारी।
BDO Ki Salary
एक BDO ऑफिसर का वेतन ब्लॉक से ब्लॉक में भिन्न हो सकता है। इनका मूल वेतनमान रु. 9,300/- से रु. 34,800/- कुछ अतिरिक्त भत्तों और अलाउंस के साथ। जैसे-जैसे पद पर कार्य का समय बढ़ता जाता है वैसे-वैसे सैलरी की बढ़ती जाती है।
बीडीओ के कार्य
- एक बीडीओ अधिकारी उस विशेष ब्लॉक के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जिस ब्लॉक के लिए उसे नियुक्त किया गया है।
- पंचायत की ओर से सभी आवश्यक दस्तावेजों, लेटर्स या अनुबंधों को मंजूरी देने का कार्य बीडीओ द्वारा किया जाता है।
- पंचायत समिति की निधि से पैसे निकालने का कार्य भी बीडीओ द्वारा किया जाता है।
- वह अपने क्षेत्र में कर या ऋण की वसूली करने के अलावा पंचायत समिति के वित्तीय अकाउंट को देखने का कार्य भी करते है।
- अपने ब्लॉक के लिए वार्षिक बजट बीडीओ द्वारा पंचायत समिति को प्रस्तुत किया जाता है।
- BDO अपने क्षेत्र के तहत आने वाले गाँवों के CEO, जिला परिषद, जिला कलेक्टर, गावों के सरपंच, जनपद पंचायत, जिला प्रमुख, मंत्री, स्टेट गवर्नमेंट के विभिन्न विभागों के राज्य स्तर के अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करते है।
BDO परीक्षा की तैयारी कैसे करें?
- सबसे पहले बीडीओ के लिए आयोजित की जाने वाली SPSC (राज्य लोक सेवा आयोग) परीक्षा के सिलेबस एवं एग्जाम पैटर्न को अच्छे से एनालाइज करें।
- हर विषय के लिए बराबर टाइम निर्धारित करें, ताकि आप प्रत्येक विषय पर सही समय दे पाए।
- करंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान से अपडेट रहने के लिए रोजाना न्यूज़ पेपर एवं मासिक जारी होने वाली मज़ीन को पढ़े।
- जिस विषय में आप ज्यादा कमजोर है उस पर ज्यादा समय दें।
- अच्छे लेखक की बुक का सिलेक्शन करें।
- सप्ताह में एक बार पढ़े गए सभी टॉपिक का रिवीजन जरूर करें।
- तैयारी के दौरान सभी विषयों के लिए शार्ट नोट्स बनाते चले, ताकि एग्जाम पास आने के दौरान आपको रिवीजन करने में आसानी हो।
- पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र को हल करें, ताकि आपको परीक्षा में किन विषयों से किस तरह के प्रश्न पूछे जा रहे इस बारे में पता चल सके।
- डेली मॉक टेस्ट जरूर लगाए, ताकि आपकी तैयारी और बेहतर तरीके से होती रहे।
सारांश
अंत में, यह थी BDO कैसे बने के बारे में पूरी जानकारी। इस लेख में दी गयी जानकारी और निर्देश के साथ, आप आसानी से बीडीओ के लिए अपनी तैयारी शुरू कर सकते है। हमने इस लेख में आपको एक BDO ऑफिसर बनने से जुड़ी लगभग हर जानकारी को कवर किया है। फिर भी अगर आपको इससे संबंधित कोई और जानकारी चाहिए तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमसे पूछें। हम आपको जल्द से जल्द उत्तर प्रदान करने की कोशिश करेंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
- बीडीओ बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड एवं संस्थान से किसी भी स्ट्रीम से 12वीं कक्षा एवं स्नातक (ग्रेजुएट) उत्तीर्ण होना चाहिए।
- बीडीओ बनने के लिए कौन सी परीक्षा देनी होगी?
खंड विकास अधिकारी यानि BDO ऑफिसर बनने के लिए उम्मीदवारों को SPSC (राज्य लोक सेवा आयोग) की परीक्षा देनी होती है।
- क्या IAS ऑफिसर्स को BDO के रूप में तैनात किया जा सकता है?
हां, आवश्यकताओं और परिस्थितियों के आधार पर एक आईएएस ऑफिसर की पोस्टिंग कहीं पर भी की जा सकती है। जैसे ही अधिकारी LBSNAA में अपनी ट्रेनिंग कोर्स पूरा करते है, उन्हें चीजों को समझने के लिए उनके संबंधित संवर्ग में भेज दिया जाएगा। जिनमें विभिन्न भूमिकाओं जैसे बीडीओ, सहायक कलेक्टर, उप-कलेक्टर, तहसीलदार आदि पदों में नियुक्त किया जाएगा।
- क्या BDO और SDM एक ही होते है?
SDM (सब डिविजनल मजिस्ट्रेट) संबंधित तहसील को आवेदन भेज सकते है, जबकि बीडीओ (ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर) संबंधित ब्लॉक को आवेदन भेज कर सकते है।